ads

राहुल गांधी के साथ बर्ताव को संजय राउत ने बताया- 'देश के लोकतंत्र का गैंगरेप'

मुंबई शिवसेना सांसद ने यूपी के हाथरस में गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे नेता के साथ कथित पुलिस दुर्व्यवहार पर यूपी की योगी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी के साथ हुई घटना को लोकतंत्र का गैंगरेप बताया है। संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी का कॉलर पकड़ा, धक्का मारा, गिराया ये एक तरह से इस देश के लोकतंत्र पर गैंगरेप है। इस गैंगरेप की भी जांच होनी चाहिए। ने शुक्रवार को कहा, 'एक दलित लड़की का रेप और मर्डर होता है। वहां देश के एक पॉलिटिकल पार्टी के बड़े नेता मिलने जाते हैं तो उनके साथ ऐसा व्यवहार? उन्होंने आगे कहा, 'राहुल गांधी से वहां की पुलिस () ने जिस तरह बर्ताव किया उसका समर्थन देश में कोई नहीं कर सकता। राहुल गांधी इंदिरा गांधी के पोते हैं और राजीव गांधी के बेटे हैं। ये हमें भूलना नहीं चाहिए। इन लोगों ने देश के लिए शहादत दी है। ...ताकि दुनिया के सामने नहीं आए न्याय की मांग इससे पहले शिवसेना सांसद संजय राउत ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ कथित पुलिस दुर्व्यवहार की आलोचना की। राउत ने कहा कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चत करना था कि गरीब लड़की और उसके परिवार की ओर से न्याय की मांग दुनिया के सामने नहीं आए। बता दें कि यूपी के हाथरस जा रहे राहुल और प्रियंका गांधी समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नोएडा पुलिस ने जाने से रोक दिया था। पुलिस हिरासत में लिए जाते समय गिरे थे राहुल गांधी दरअसल राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शुक्रवार को यूपी के हाथरस में हुए गैंगरेप कांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे। इस दौरान ग्रेटर नोएडा में यूपी पुलिस ने उन्हें रोक दिया था। इस दौरान हुई धक्का-मुक्की के दौरान राहुल गांधी नीचे गिर गए थे। इस पर उन्होंने यूपी पुलिस पर धक्का देने का आरोप लगाया था। राहुल-प्रियंका समेत 203 लोगों पर एफआईआर उधर, यूपी पुलिस ने शुक्रवार को हुए घटनाक्रम को लेकर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और 203 अन्य लोगों के खिलाफ ग्रेटर नोएडा के इकोटेक पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है, उनमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी, कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पीएल पुनिया, सचिन पायलट और 153 अन्य पार्टी कार्यकर्ता शामिल हैं। वहीं 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2HQPY3V
राहुल गांधी के साथ बर्ताव को संजय राउत ने बताया- 'देश के लोकतंत्र का गैंगरेप' राहुल गांधी के साथ बर्ताव को संजय राउत ने बताया- 'देश के लोकतंत्र का गैंगरेप' Reviewed by Fast True News on October 02, 2020 Rating: 5

No comments:

ads
Powered by Blogger.