पति बाहुबली, बहन सौतन, ऐसी है बिहार की सबसे अमीर विधायक की कहानी
खगड़िया से जेडीयू विधायक पूनम यादव की चुनावी मौसम में रोचक किस्सों के रूप में होने लगती है। पहली चर्चा पति के बाहुबल की वजह से होती है। दूसरी चर्चा अपनी सगी बहन पूनम यादव की सौतन है। दोनों बहनें राजनीति में सक्रिय हैं। पूनम जेडीयू में हैं, तो इनकी बहन कृष्णा आरजेडी में हैं। पति घर में दोनों पत्नियों के लिए सियासी रणनीति तैयार करते हैं। लेकिन पूनम यादव के बिहार विधानसभा की सबसे अमीर विधायक हैं, इसके बारे में लोग कम ही जानते हैं। हाल ही में आए एडीआर की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि पूनम यादव बिहार की सबसे अमीर विधायक हैं।240 सीटों वाली बिहार विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या 28 है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं की हिस्सेदारी महज 11.7 फीसदी है। लेकिन धन के मामले में बिहार की एक महिला विधायक सभी पर भारी है। बिहार के सबसे अमीर विधायकों की सूची में खगड़िया से जेडीयू विधायक पूनम यादव का नाम टॉप पर आता है। धन ही नहीं, पूनम यादव की चर्चा बिहार की राजनीति में दूसरे वजहों से भी होती है।

खगड़िया से जेडीयू विधायक पूनम यादव की चुनावी मौसम में रोचक किस्सों के रूप में होने लगती है। पहली चर्चा पति के बाहुबल की वजह से होती है। दूसरी चर्चा अपनी सगी बहन पूनम यादव की सौतन है। दोनों बहनें राजनीति में सक्रिय हैं। पूनम जेडीयू में हैं, तो इनकी बहन कृष्णा आरजेडी में हैं। पति घर में दोनों पत्नियों के लिए सियासी रणनीति तैयार करते हैं। लेकिन पूनम यादव के बिहार विधानसभा की सबसे अमीर विधायक हैं, इसके बारे में लोग कम ही जानते हैं। हाल ही में आए एडीआर की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि पूनम यादव बिहार की सबसे अमीर विधायक हैं।
41 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति

पूनम यादव खगड़िया से जेडीयू की विधायक हैं। 2 बार से वह लगातार चुनाव जीत रही हैं। 2015 विधानसभा चुनाव में पूनम यादव की तरफ से जो चुनावी हलफनामा दाखिल किया गया था। उसके आधार पर वह बिहार की सबसे अमीर विधायक हैं। पूनम यादव के पास कुल 41 करोड़ 34 लाख 45 हजार 969 रुपये की संपत्ति है। 2010 से 2015 के बीच उनकी संपत्ति में भारी इजाफा हुआ है। 2010 में इनके पास कुल संपत्ति 1 करोड़ 87 लाख 71 हजार 624 रुपये की थी।
35 करोड़ रुपये की है सिर्फ खेती की जमीन

जेडीयू विधायक पूनम देवी की तरफ से दाखिल चुनावी हलफनामे में इस बात का जिक्र है कि उनके पास कुल 35 करोड़ रुपये की खेती की जमीन है। जिसमें 30 करोड़ के पूनम यादव के नाम पर और 5 करोड़ की जमीन उनकी पत्नी के नाम पर है। यह संपत्ति 2015 की है। ऐसे में 2020 के चुनाव में अगर उन्हें फिर से टिकट मिलता है। उनकी संपत्ति में और इजाफा देखने को मिल सकता है।
पति हैं बाहुबली

संपत्ति से इतर पूनम यादव अपने पति रणवीर यादव की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। पूनम यादव के पति रणवीर यादव की पहचान बाहुबली नेता के रूप में हैं। रणवीर यादव पर नरसंहार के आरोप भी हैं। दोषी करार दिए जाने के बाद वह चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। ऐसे में अपनी पत्नी को ही चुनावी मैदान में उतारते हैं। रणवीर यादव भी 1990 में निर्दलीय चुनाव लड़ कर विधायक बने थे। इलाके में रणवीर यादव की तूती बोलती है।
बहन है सौतन

वहीं, पूनम यादव के पति ने 2 शादी की है। पहली पत्नी पूनम यादव हैं, तो दूसरी पत्नी का नाम कृष्णा यादव हैं। कृष्णा यादव धाविका भी रही हैं। साथ ही वह पूनम यादव की छोटी सगी बहन हैं। सियासी मैदान में दोनों बहनें अलग-अलग दल से उतरती हैं। लेकिन घर में दोनों साथ-साथ हैं। कृष्णा यादव अभी आरजेडी में हैं। लोकसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से आरजेडी ने उन्हें निलंबित कर दिया था। अगस्त 2020 में कृष्णा यादव की फिर से आरजेडी में एंट्री हो गई है।
एक ही घर में बनती है जेडीयू और आरजेडी की जीत की रणनीति

पूनम यादव और कृष्णा यादव दोनों सगी बहनें हैं। बाहुबली रणवीर यादव की पत्नी हैं। 2020 के चुनाव में माना जा रहा है कि जेडीयू एक बार फिर से पूनम यादव पर ही खगड़िया से दांव लगाएगी। वहीं, कृष्णा यादव की आरजेडी में एंट्री से यह चर्चा है कि वह भी खगड़िया जिले के किसी सीट से विधानसभा की चुनाव लड़ेंगी। हालांकि अभी सीट फाइनल नहीं हुआ है। ऐसे में अगर कृष्णा यादव मैदान में उतरती हैं, तो एक ही घर से जेडीयू और आरजेडी उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए रणनीति बनेगी।
नीतीश की सभा में कार्बाइन से फायरिंग

रणवीर यादव की वजह से 2012 में नीतीश कुमार की खूब किरकिरी हुई थी। 2010 में सत्ता में वापसी के बाद नीतीश कुमार ने 2012 में अधिकार यात्रा शुरू की थी। इस दौरान वह खगड़िया पहुंचे थे। वहां, उनकी सभा में स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया था। हंगामे को देखते हुए रणवीर यादव वहां पहुंचे और पुलिसकर्मी से कार्बाइन छिन कर फायरिंग की थी। वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद नीतीश कुमार की काफी फजीहत हुई। बात में तत्कालीन जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव ने रणवीर यादव को क्लीनचिट दे दी थी।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2Gqz0Zq

No comments: