ads

सियासी संग्रामः हाथरस निकले राहुल-प्रियंका, BJP बोली- राजस्थान क्यों नहीं जाते?

लखनऊ उत्तर प्रदेश में हाथरस और बलरामपुर में हुई रेप और हत्याओं की वारदातों के बाद सियासी संग्राम बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस इस मुद्दे को भुनाने में लगी है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी हाथरस के लिए दिल्ली से निकल पड़े हैं। योगी सरकार पर कांग्रेस समेत विपक्ष ने जोरदार प्रहार किया है। सियासी तौर पर चौतरफा घिरने के बीच योगी सरकार में मंत्री और बीजेपी प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। सिद्धार्थनाथ सिंह ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है। उन्होंने राजस्थान के अजमेर में हुई वारदात को लेते हुए कहा है कि राहुल-प्रियंका वहां क्यों नहीं जाते? हाथरस के लिए एक साथ निकले राहुल और प्रियंकाइधर, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दिल्ली से एक कार में हाथरस के लिए निकले हैं। गाड़ी में आगे राहुल गांधी और पीछे प्रियंका गांधी बैठे हैं। उनकी गाड़ी डीएनडी तक पहुंची है, जहां भारी भीड़ जमा है। यूपी में उन्हें रोकने के लिए बैरिकेटिंग की गई है। 'राजस्थान पर दें जवाब' सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा, 'वे (कांग्रेस नेता) राजस्थान का दौरा क्यों नहीं कर रहे हैं? क्या सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी राजस्थान में हो रही घटनाओं पर जवाब नहीं देंगे? वे जिले (हाथरस) का दौरा कर इस मुद्दे पर राजनीति करना चाहते हैं।'


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2SfzRis
सियासी संग्रामः हाथरस निकले राहुल-प्रियंका, BJP बोली- राजस्थान क्यों नहीं जाते? सियासी संग्रामः हाथरस निकले राहुल-प्रियंका, BJP बोली- राजस्थान क्यों नहीं जाते? Reviewed by Fast True News on October 01, 2020 Rating: 5

No comments:

ads
Powered by Blogger.