बंगाल में टीएमसी MLA का कोरोना से निधन
कोलकाता पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) के विधायक समरेश दास (Samaresh Das) का सोमवार को निधन हो गया। वह कोरोनावायरस () से संक्रमित थे। उन्हें अमरी हॉस्पिटल साल्ट लेक में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। 77 साल के समरेश दास पूर्वी मिदनापुर के एगरा से विधायक थे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधायक की मौत पर शोक व्यक्त किया है। टीएमसी विधायक समरेश दास की तबीयत खराब होने के बाद कोरोना वायरस की जांच कराई गई थी। उनकी 16 जुलाई को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पंसकुरा बरोमा अस्पताल (Panskura Baroma Hospital) में भर्ती कराया गया था। 16 जुलाई को कराए गए थे भर्ती 16 जुलाई बाद उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ लेकिन एक-दो दिनों के बाद फिर से हालत खराब होने लगी। यहां से विधायक को कोलकाता के कोविड केयर अस्पताल साल्ट लेक में भर्ती कराया गया। यहां उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया और फिर वेंटिलेटर पर रखा गया। सोमवार तड़के ली अंतिम सांस सोमवार को तड़के विधायक ने अंतिम सांस ली। समेरश दास टीएमसी के पुराने नेताओं में से एक थे। वह 2009 में पार्टी की टिकट पर लोकसभा चुनाव जीते थे। वह पूर्वी मिदनापुर से 2011 और 2016 में विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बने थे। ममता बनर्जी ने व्यक्त किया शोक विधायक की मौत पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, 'पूर्वी मिदनापुर के एग्रा सेंटर से चुने गए विधायक समरेश दास के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। उनका निधन राजनीतिक में एक अपूरणीय क्षति है। उनके करीबी रिश्तेदारों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।' कोरोना से एक और टीएमसी विधायक की हो चुकी है मौत समरेश दास से पहले टीएमसी के कोषाध्यक्ष और पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा से विधायक तमोनाश घोष ने भी कोरोना से दम तोड़ दिया था। उनकी मौत जून महीने में हुई थी।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/31XQyTR
बंगाल में टीएमसी MLA का कोरोना से निधन
Reviewed by Fast True News
on
August 16, 2020
Rating:

No comments: