चीनी जासूस चार्ली पेंग ने मजनूं का टीला में बनाया था सीक्रेट कैंप
नई दिल्ली: 1000 करोड़ रुपये के हवाला रैकेट (China Money Laundering) के मामले में गिरफ्तार चीनी नागरिक लुओ सांग के मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। भारत में ‘चार्ली पेंग’ (Charlie Peng) के फर्जी नाम से रह रहा सांग दरअसल यहां चीन के लिए जासूसी कर रहा था। वह दिल्ली समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में निर्वासित तिब्बतियों से घुल-मिलकर और उनके ठौर-ठिकानों का पता लगा रहा था और इसकी जानकारी चीन की खुफिया एजेंसी ‘एमएसएस’ यानी मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्योरिटी को भेज रहा था। सांग अपने जासूसी के सीक्रेट ऑपरेशन का ट्रांजिट कैंप दिल्ली के मजनूं का टीला में बनाया हुआ था। वह कई लामाओं को रिश्वत देकर तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा और उनके सहयोगियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने में जुटा था। MSS इस काम के लिए सांग को हवाला से पैसे भेज रही थी। जांच सूत्रों के मुताबिक, मजनूं का टीला के पास पैकेटों में भरकर 2 से 3 लाख रुपये इस सीक्रेट ऑपरेशन से जुड़े लोगों को काम के एवज में दिए गए थे। हवाला लेन-देन और जासूसी गतिविधियां वी-चैट ऐप के जरिए होती थीं। लेकिन, 29 जुलाई को 59 चीनी ऐप्स को भारत द्वारा बैन करने से सांग और उसके रैकेट में शामिल लोगों के बीच सीधा सीक्रेट संपर्क टूट गया था। स्पेशल सेल ने 13 सितंबर 2018 को भी मजनूं का टीला इलाके से सांग को गिरफ्तार किया था। तब इसके ऊपर फर्जी पासपोर्ट के आधार पर दिल्ली में रहकर जासूसी का आरोप लगा था। लेकिन वह जमानत पर बाहर आ गया था।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2Y7UaS0
चीनी जासूस चार्ली पेंग ने मजनूं का टीला में बनाया था सीक्रेट कैंप
Reviewed by Fast True News
on
August 16, 2020
Rating:

No comments: