ads

पुनीत राजकुमार का यूं जाना... कर्नाटक में तनाव के बाद अलर्ट, शराब की बिक्री पर भी रोक

बेंगलुरु कन्नड़ सुपरस्टार का शुक्रवार (29 अक्टूबर) को कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया। इसके साथ ही पुलिस अलर्ट हो गई है। यहां पर शराब को दो रातों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, पुनीत लगातार जिम कर रहे थे तभी वह अचानक बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फिर पुनीत को विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उन्हें आईसीयू में रखकर इलाज दिया जा रहा था। इसी बीच खबर आई कि पुनीत राजकुमार ने दुनिया को अलविदा कह दिया। पुनीत की उम्र 46 वर्ष थी। पुनीत राजकुमार की मौत की खबर आते ही उनके करीबी, रिश्तेदार अस्पताल पहुंच रहे हैं। पुनीत के भाई शिवा राजकुमार समेत परिवार के अन्य सदस्यों को भी अस्पताल जाते देखा गया। वहीं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी वहां पहुंचे। इतना ही नहीं, पुनीत राजकुमार के प्रशंसकों और परिवारवालों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। यही नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कन्नड़ ऐक्टर पुनीत राजकुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बोम्मई ने कहा, 'यह बहुत हैरान करने वाली और दुखद खबर है कि सबसे चहेते सुपरस्टार पुनीत राजकुमार हम सबके बीच नहीं हैं। यह हमारे लिए निजी क्षति है। मैं प्रार्थना करता हूं कि राजकुमार के परिवार और उनके प्रशंसकों को ईश्वर यह दुख सहन करने की शक्ति दे।' दो रातों के लिए शराब पर लगा प्रतिबंध पुनीत राजकुमार का पार्थिव शरीर कांतिरवा स्टेडियम में जनता दर्शन के लिए रखा जाएगा। इस घटना के बाद ऐहतियातन बेंगलुरु में दो रातों के लिए शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यही नहीं, किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना हो इसको देखते हुए पेट्रोलिंग कराई जाएगी। इस बात की जानकारी डीसीपी सेंट्रल बेंगलुरु की ओर से दी गई है।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/2ZDOB1y
पुनीत राजकुमार का यूं जाना... कर्नाटक में तनाव के बाद अलर्ट, शराब की बिक्री पर भी रोक पुनीत राजकुमार का यूं जाना... कर्नाटक में तनाव के बाद अलर्ट, शराब की बिक्री पर भी रोक Reviewed by Fast True News on October 29, 2021 Rating: 5

No comments:

ads
Powered by Blogger.