आधी रात प्रियंका का ट्वीट, ऊँ ह्रीं क्लीं चामुंडाय...
लखनऊ कांग्रेस की महासचिव इन दिनों लखनऊ पुलिस पर लगाए गए आरोपों को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच उनके ट्विटर अकाउंट से सोमवार-मंगलवार रात एक ट्वीट किया गया, जिसके बाद लोगों का हैरत में पड़ना लाजिमी है। दरअसल, प्रियंका गांधी वाड्रा के ऑफिशल ट्विटर अकाउंट से का एक मंत्र ट्वीट किया गया है। कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी के ऑफिशल ट्विटर हैंडल से 12 बजकर 55 मिनट पर एक ट्वीट किया गया है। इसमें लिखा है, 'ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडाय विच्चे।' इस ट्वीट को लेकर जब यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से एनबीटी ऑनलाइन ने बातचीत की तो उन्होंने बताया कि यह खुद प्रियंका गांधी की ओर से ही पोस्ट किया गया है। ट्वीट के बाद ट्विटर यूजर्स बोले... इस मंत्र को ट्वीट किए जाने के बाद लोगों ने इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दीं। अरविंद कुमार नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा, 'नासमझ को समझना जरूरी नहीं। समझदारों को तो इशारा ही काफी होता है। यह मंत्र नारी शक्ति का प्रतीक है।' बता दें कि हाल ही में प्रियंका गांधी ने अपने दो दिवसीय लखनऊ दौरे के वक्त लखनऊ पुलिस पर गला दबाने का आरोप लगाया था। हालांकि, लखनऊ के एसएसपी कलानिधि नैथानी का कहना है कि ये आरोप पूरी तरह से गलत हैं। पढ़ें: भगवान कृष्ण और राम का जिक्र नागरिकता कानून को लेकर हुए प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस की कार्रवाई पर प्रियंका ने बीजेपी सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में संभवत: ऐसा पहली बार हुआ जब एक सीएम ने कहा कि बदला लिया जाएगा। यह देश कृष्ण और भगवान राम का है जो करुणा के प्रतीक हैं।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/3592Ubs
आधी रात प्रियंका का ट्वीट, ऊँ ह्रीं क्लीं चामुंडाय...
Reviewed by Fast True News
on
December 30, 2019
Rating:

No comments: