प्रग और प्रज्ञान, धरती और चांद पर आज सपनों के सच होने का दिन
नई दिल्ली: जरा सांस थाम लीजिए। आंखें बंद कर थोड़ा दुआएं-प्रार्थनाएं कीजिए। भारत आस्था का देश जो है। आज सपनों के सच होने का दिन है। धरती पर भी और चांद पर भी। आज शाम सूरज के ढलने के बाद जरा चांद को थोड़ी देर निहारिएगा। भारत वहां आपको मौजूद मिल जाएगा। भारत आज चांद पर चार पहले टूटे हुए सपनों की सिससियों को कामयाबी के जोश में बदलने के सफर पर है। सब ठीक रहा विक्रम और प्रज्ञान शाम छह बजे के कुछ देर बाद चांद की जमीं पर कदम रख लेंगे। और इधर धरती पर सब ठीक रहा तो दूसरा सपना सच होगा। भारत शतरंज का भी बेताज बादशाह बनेगा। शतरंज की चालों से दुनिया को हैरान कर रहा अपना नन्हा प्रगनंदा सपनीले सफर पर है। वर्ल्ड नंबर वन कार्लसन के खिलाफ पहली बाजी ड्रॉ करवाने के बाद वह आज फाइनल चाल चलेंगे।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News https://ift.tt/6Cj7DK1
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News https://ift.tt/6Cj7DK1
प्रग और प्रज्ञान, धरती और चांद पर आज सपनों के सच होने का दिन
Reviewed by Fast True News
on
August 22, 2023
Rating:

No comments: