ads

BJP को 73 सीटों का घाटा: योगी के लिए चुनावी सर्वे ने बजा दी खतरे की घंटी, अखिलेश बदल रहे यूपी की हवा?

नई दिल्ली यूपी चुनाव की तारीखों का ऐलान अगले कुछ दिनों में हो सकता है। देश के सबसे बड़े राज्य यूपी को लेकर हमारे सहयोगी चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की ओर से एक बड़ा सर्वे किया गया है। इस सर्वे की रिपोर्ट से एक बार फिर यूपी में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। टाइम्स नाउ नवभारत का सर्वे यूपी के चार अलग- अलग हिस्सों में किया गया है। सर्वे के अनुसार, बीजेपी को जीत के लिए राज्य में पूरा जोर लगाना होगा। यूपी की सभी 403 सीटों का सर्वे किया गया है। इस सर्वे में बीजेपी को 239 सीटें मिलती दिख रही है। वहीं समाजवादी पार्टी को 144 सीटें मिलती दिख रही हैं। बीएसपी को 12 तो वहीं कांग्रेस को सिर्फ 6 सीटें ही मिलती दिखाई दे रही है। पश्चिमी यूपी में कौन मारेगा बाजी यूपी की सभी 403 सीटों पर सर्वे किया गया है। किसान आंदोलन को देखते हुए यह कहा जा रहा था कि बीजेपी को पश्चिमी यूपी में सीटों का अधिक नुकसान हो सकता है। हालांकि सर्वे रिपोर्ट से ऐसा लग रहा है कि कृषि कानूनों को वापस लेने के बाद बीजेपी को कोई बड़ा नुकसान नहीं है। बीजेपी इस क्षेत्र में आने वाली 97 सीटों में से 57 से 60 सीटें जीतती नजर आ रही है। वहीं सपा को 35 से 38 सीटें जीत सकती है। पूर्वांचल में सपा को बढ़त पूर्वांचल में इस बार बीजेपी को पिछले चुनाव के मुकाबले नुकसान होता दिख रहा है। पिछले चुनाव में जहां बीजेपी को यहां 74 सीटें मिली थी इस बार बीजेपी 60 सीटों के अंदर रह सकती है। बीजेपी को इस इलाके में 49 से 58 सीटें मिल सकती हैं। सपा को पूर्वांचल में काफी फायदा होता दिख रहा है। सपा यहां से 39 से 45 सीटें जीत सकती है। पिछले चुनाव में सपा को 12 सीटें मिली थी। रुहेलखंड में किसके हाथ बाजी सर्वे में बीजेपी को इस इलाके में भारतीय जनता पार्टी को 30 से 36 सीटें, सपा को 17 से 18 सीट, बसपा को 1 या 2 और कांग्रेस को एक सीट मिलती दिख रही है। इस इलाके में बीजेपी को अधिक नुकसान नहीं हो रहा है। बुंदेलखंड में कमल ही कमल बुंदेलखंड के हिस्से की बात करें तो यहां कुल 19 सीटों पर हुए सर्वे में बीजेपी को 14 से 15 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं सपा को 3 से 5 और बसपा के खाते में एक सीट जा सकती है। वहीं कांग्रेस का यहां खाता भी खुलता नहीं दिख रहा है। सेंट्रल यूपी में बीजेपी आगे सेंट्रल यूपी की 35 सीटों को लेकर सर्वे किया गया है। यहां बीजेपी को 17 से 21 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं सपा को 12 से 13 सीटें मिल सकती हैं। जबकि कांग्रेस, बसपा या अन्य के खाते में एक सीट जा सकती है। इस इलाके में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी होगी। क्या है अवध का हाल अवध क्षेत्र की कुल 98 सीटों पर सर्वे किया गया है। यहां बीजेपी को 57 से 65 सीटें मिलती दिख रही है। समाजवादी पार्टी को इस क्षेत्र में 31 से 33 सीटें तो वहीं बसपा के खाते में 3 सीट जा सकती है। कांग्रेस को भी इस क्षेत्र में 2 से 3 सीटें मिल सकती हैं।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3JvQiR1
BJP को 73 सीटों का घाटा: योगी के लिए चुनावी सर्वे ने बजा दी खतरे की घंटी, अखिलेश बदल रहे यूपी की हवा? BJP को 73 सीटों का घाटा: योगी के लिए चुनावी सर्वे ने बजा दी खतरे की घंटी, अखिलेश बदल रहे यूपी की हवा? Reviewed by Fast True News on January 01, 2022 Rating: 5

No comments:

ads
Powered by Blogger.