ads

गुजरात निकाय चुनाव में BJP की प्रचंड जीत के बाद मोदी-शाह-नड्डा ने जनता का अदा किया शुक्रिया, कहीं ये बातें

नई दिल्‍ली गुजरात निकाय चुनावों () में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने राज्‍य की जनता का शुक्रिया अदा किया है। उन्‍होंने जनता के भरोसे पर आगे भी खरा उतरने और समर्पण के साथ लोगों की सेवा की बात कही है। पीएम मोदी ने गुजरात स्थानीय निकाय के चुनावों में बीजेपी को मिली जीत के लिए राज्य की जनता का आभार जताया। कहा कि यह परिणाम पार्टी और जनता के बीच गहरे संबंध को दर्शाता है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘गुजरात के स्थानीय निकायों और गांधीनगर नगर पालिका के चुनावों के परिणाम राज्य की जनता और भाजपा के बीच गहरे संबंध की पुन: पुष्टि करते हैं। हमें लगातार आशीर्वाद देने के लिए जनता का आभार। जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत करने वाले भाजपा के कार्यकर्ताओं को साधुवाद।’ भाजपा ने (GMC) में अपनी सत्ता बरकरार रखी और दो अन्य नगर निकायों में जीत हासिल की। जबकि कांग्रेस ने भगवा पार्टी से देवभूमि-द्वारका जिले में भानवड नगरपालिका को छीन लिया। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हाल में राज्य में अचानक मुख्यमंत्री समेत पूरी कैबिनेट को बदले जाने के बाद जीएमसी चुनाव को भाजपा की परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा था। जीएमसी की कुल 44 सीटों में से भाजपा ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि कांग्रेस को दो और आप को एक सीट मिली है। नतीजे आने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि गांधीनगर महानगर पालिका के साथ-साथ अन्य महानगर पालिका, नगर निगम, जिला और तालुका पंचायत सीटों के उपचुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने के लिए गुजरात की जनता का हृदय से आभार और सभी परिश्रमी कार्यकर्ताओं को बधाई। शाह ने कहा कि गांधीनगर महानगर पालिका और अन्य स्थानीय निकाय उपचुनावों में भाजपा की यह प्रचंड जीत दर्शाती है कि गुजरात की जनता का पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की विकासोन्मुख और गरीब कल्याण नीतियों में विश्वास निरंतर और दृढ़ होता जा रहा है। उन्‍होंने विश्वास जताया कि पीएम के मार्गदर्शन में गुजरात सरकार प्रदेश के गरीब, पिछड़े और वंचित वर्ग के कल्याण और विकास के लिए ऐसे ही निरंतर कार्य करती रहेगी। भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन को पीएम मोदी के नेतृत्व और पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों में जनता का विश्वास बताया। नड्डा ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘ये परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की जन-कल्याणकारी नीतियों में जनता के विश्वास को दर्शाता है। मैं पुनः विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा की सरकार प्रदेश के सतत विकास और जनता से किए सभी वादों को पूरा करने के लिए कृतसंकल्पित है।’ इन चुनावों में भाजपा को मिले बहुमत के लिए नड्डा ने गुजरात की जनता के साथ ही मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3A78lHi
गुजरात निकाय चुनाव में BJP की प्रचंड जीत के बाद मोदी-शाह-नड्डा ने जनता का अदा किया शुक्रिया, कहीं ये बातें गुजरात निकाय चुनाव में BJP की प्रचंड जीत के बाद मोदी-शाह-नड्डा ने जनता का अदा किया शुक्रिया, कहीं ये बातें Reviewed by Fast True News on October 05, 2021 Rating: 5

No comments:

ads
Powered by Blogger.