झारखंड,मध्यप्रदेश समेत देश के 5 हाई कोर्ट में 9 जजों की नियुक्ति, जल्द होंगी और नियुक्तियां
नई दिल्ली 9 न्यायिक अधिकारियों और वकीलों को बुधवार हाई कोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त किया गया। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पिछले महीने कई नामों को उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति की अनुशंसा की थी जिसके तहत ये नियुक्तियां हुई हैं। उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने इस वर्ष आठ अगस्त और एक सितंबर के बीच विभिन्न उच्च न्यायालयों की ओर से भेजे गए 100 से अधिक नामों पर गौर किया था। अंत में 12 उच्च न्यायालयों में न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए 68 नाम सरकार के पास भेजे थे। बाद में कुछ और नाम सरकार के पास भेजे गए। कानून मंत्रालय में न्याय विभाग ने नवनियुक्त न्यायाधीशों के बारे में ट्वीट किया। सात न्यायिक अधिकारियों और दो वकीलों को पांच उच्च न्यायालयों में नियुक्त किया गया है। चार न्यायाधीशों को झारखंड उच्च न्यायालय और दो को पटना उच्च न्यायालय में नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और केरल के उच्च न्यायालयों में एक- एक न्यायाधीश की नियुक्ति की गई है। मध्यप्रदेश के महाधिवक्ता पुरुषेन्द्र कुमार कौरव को राज्य के उच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की अधिसूचना बाद में कानून मंत्रालय ने जारी की।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/2YnoWtH
झारखंड,मध्यप्रदेश समेत देश के 5 हाई कोर्ट में 9 जजों की नियुक्ति, जल्द होंगी और नियुक्तियां
Reviewed by Fast True News
on
October 06, 2021
Rating:

No comments: