ads

हिंदुओं के खिलाफ जहर उगलने वाले शरजील पर आक्रामक BJP, महाराष्ट्र के दूत बन योगी से मिले पूर्व मंत्री

मुंबई पुणे के एलगार परिषद (Pune Elgar Parishad) में हिंदुओं के खिलाफ जहर उगलने वाले अलीगढ़ मुस्लिम विश्व विद्यालय के शरजील उस्मानी (Sharjeel Usmani ) के खिलाफ आज महाराष्ट्र बीजेपी के प्रतिनिधि अमरजीत मिश्र ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। आपको बता दें कि महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने उत्तर प्रदे्श के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) से शरजील उस्मानी की गिरफ्तारी की मांग की बुधवार को थी। इस बाबत उन्होंने योगी को पत्र भी लिखा था। शरजील ने हिन्दू समाज को सड़ा हुआ कहा था। योगी ने कार्रवाई का भरोसा दिया बीजेपी के मुंबई उपाध्यक्ष और पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र (BJP Ex Minister Amarjeet Mishra ) ने शुक्रवार को लोक भवन में योगी आदित्यनाथ से मिल कर उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणविस (Devendra Fadanvis) व महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चन्द्रकांत पाटिल का पत्र सौंपा। योगी आदित्यनाथ ने अमरजीत मिश्र को भरोसा दिलाया कि अपराधी व देशद्रोही लोगों को प्रदेश में रहने नहीं दिया जायेगा। उनकी असली जगह जेल की सलाखोंके पीछे है। यूपी का मूल निवासी है शरजील चंद्रकांत पाटिल ने मुख्यमंत्री योगी को लिखे पत्र में कहा है कि शरजील उस्मानी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के सिधारी इलाके का मूल निवासी है। उसके दिए हुए देश, समाज व धर्म विरोधी बयानों को 7 दिन हो चुके हैं, लेकिन महाराष्ट्र के साढ़े 12 करोड़ लोगों का विश्वास है कि प्रदेश की उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार शरजील के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई नहीं करने वाली है। जबकि शरजील के बयानों से समस्त देश व प्रदेश की जनता में भारी रोष है। इसलिए उस्मानी के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस को जल्द से जल्द एफ़आईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने का आदेश दें।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3aA7Omy
हिंदुओं के खिलाफ जहर उगलने वाले शरजील पर आक्रामक BJP, महाराष्ट्र के दूत बन योगी से मिले पूर्व मंत्री हिंदुओं के खिलाफ जहर उगलने वाले शरजील पर आक्रामक BJP, महाराष्ट्र के दूत बन योगी से मिले पूर्व मंत्री Reviewed by Fast True News on February 05, 2021 Rating: 5

No comments:

ads
Powered by Blogger.