ads

भारत में अब तक 54 लाख से अधिक लोगों को लगी कोरोना वैक्सीनः स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली केंद्रीय ने शनिवार को कहा कि देश में अब तक 54 लाख से अधिक लोगों को लगाई जा चुकी है। मंत्रालय ने कहा कि अब तक कुल 54,16,849 लाभार्थियों को टीका लगाया गया है, जिनमें से उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 6,73,542 लोगों को टीका लगाया गया है। महाराष्ट्र में 4,34,943, राजस्थान में 4,14,422 और कर्नाटक में 3,60,592 लोगों को टीका लगाया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालाय ने एक बयान में कहा कि भारत दुनिया का ऐसा पहला देश बन गया है, जिसने केवल 21 दिन में 50 लाख से अधिक लोगों का कोविड-19 टीकाकरण किया है। मंत्रालय ने कहा, 'पिछले 24 घंटे में 10,502 सत्रों में 4,57,404 लोगों को टीका लगाया गया। अब तक कुल 1,06,303 सत्र आयोजित हो चुके हैं। जिन लोगों को पिछले 24 घंटे में टीका लगाया गया है, उनमें 3,01,537 स्वास्थ्यकर्मी और कोविड-19 के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर काम करनेवाले 1,55,867 कर्मी हैं।' मंत्रालय के अनुसार अब तक कुल 20,06,72,589 नमूनों की जांच हो चुकी है। कोरोना वायरस संक्रमण के जो नए मामले सामने आए हैं, उनमें से करीब 83.3 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, केरल, गुजरात, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,08,14,304 हो गए हैं और मृतक संख्या बढ़कर 1,54,918 हो गई है। पिछले 24 घंटे में देश में महामारी से 95 और लोगों की मौत हो गई।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3rsq08u
भारत में अब तक 54 लाख से अधिक लोगों को लगी कोरोना वैक्सीनः स्वास्थ्य मंत्रालय भारत में अब तक 54 लाख से अधिक लोगों को लगी कोरोना वैक्सीनः स्वास्थ्य मंत्रालय Reviewed by Fast True News on February 06, 2021 Rating: 5

No comments:

ads
Powered by Blogger.