जाने-माने वकील हरीश साल्वे ने 65 की उम्र में रचाई दूसरी शादी, देखिए तस्वीरें
साल्वे ने इस साल की शुरुआत में ही 38 साल तक जीवनसाथी रहीं मीनाक्षी साल्वे से तलाक लिया था। हरीश साल्वे और मीनाक्षी की दो बेटियां भी हैं। बड़ी बेटी का नाम साक्षी है और छोटी बेटी का नाम सानिया है। साल्वे और कैरोलिन दोनों के पूर्व विवाह से संतानें भी हैं। 56 साल की कैरोलिन पेशे से कलाकार हैं और एक लड़की की मां हैं। कैरोलिन की साल्वे से आर्ट एग्जिबिशन में मुलाकात हुई। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई और अब विवाद के बंधन में बंधने जा रहे हैं। साल्वे धर्म परिवर्तन करके ईसाई धर्म अपना लिया है।भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल (Solicitor General) और सुप्रीम कोर्ट के दिग्गज वकील हरीश साल्वे (Harish Salve) दूसरी शादी के बंधन में बंध गए हैं। 65 साल के हरीश साल्वे अपनी ब्रिटिश दोस्त कैरोलिन ब्रॉसर्ड (Caroline Brossard) से आज (28 अक्टूबर) लंदन में शादी की। यह शादी समारोह ईसाई रिति रिवाज संपन्न हुआ।

साल्वे ने इस साल की शुरुआत में ही 38 साल तक जीवनसाथी रहीं मीनाक्षी साल्वे से तलाक लिया था। हरीश साल्वे और मीनाक्षी की दो बेटियां भी हैं। बड़ी बेटी का नाम साक्षी है और छोटी बेटी का नाम सानिया है। साल्वे और कैरोलिन दोनों के पूर्व विवाह से संतानें भी हैं। 56 साल की कैरोलिन पेशे से कलाकार हैं और एक लड़की की मां हैं। कैरोलिन की साल्वे से आर्ट एग्जिबिशन में मुलाकात हुई। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई और अब विवाद के बंधन में बंधने जा रहे हैं। साल्वे धर्म परिवर्तन करके ईसाई धर्म अपना लिया है।
देश के पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने रचाई दूसरी शादी

साल्वे और कैरोलिन दोनों के पूर्व विवाह से संतानें भी हैं। 56 साल की कैरोलिन पेशे से कलाकार हैं और एक लड़की की मां हैं। कैरोलिन की साल्वे से आर्ट एग्जिबिशन में मुलाकात हुई। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई और अब विवाद के बंधन में बंधने जा रहे हैं। साल्वे धर्म परिवर्तन करके ईसाई धर्म अपना लिया है।
नागपुर में पले-बढ़े हैं साल्वे

साल्वे महाराष्ट्र के नागपुर में पले-बढ़े हैं। आपको बता दें कि चीफ जस्टिस अरविंद बोबडे और हरीश साल्वे ने एक ही स्कूल से पढ़ाई की है। दोनों महाराष्ट्र के नागपुर शहर में पढ़ाई करते थे। साल्वे के पिता एनकेपी साल्वे चार्टर्ड अकाउंटेंट थे और कांग्रेस के सदस्य भी रह चुके हैं।
इसी साल बने क्वींस काउंसिल

1976 में साल्वे दिल्ली आए गए। साल्वे सीनियर एडवोकेट और फिर 2002 तक सॉलिसिटर जनरल रहे। 2003 में साल्वे ने अंतरराष्ट्रीय मामलों की पैरवी शुरू की। इसके बाद वह लंदन में ही नियमित रूप से रहने लगे। यहां 2013 में वह इंग्लिश बार नियुक्त हुए। इसी साल जनवरी में वह क्वींस काउंसिल नियुक्त हुए। इसके लिए उन्होंने पिछले साल आवेदन किया था।
सबसे महंगे वकीलों में शुमार हैं साल्वे

वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे देश के सबसे महंगे वकीलों में से एक है। वह इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में भारत की ओर से कुलभूषण जाधव की पैरवी कर चुके हैं।
कई बड़े मामलों में रह चुके हैं वकील

इसके अलावा वोडाफोन, मुकेश अंबानी, रतन टाटा और आईटीसी होटल्स के केस भी लड़ चुके हैं। जनवरी में उन्हें इंग्लैंड एंड वेल्स की क्वींस काउंसिल के लिए चुना गया। लंदन में रहते हुए भी वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत में वकालत कर रहे हैं।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/34ALesa

No comments: