ads

दिल्ली के दरवाजे पर गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, 19.3 डिग्री दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली (delhi ka mausam today) में अब धीरे-धीरे गुलाबी ठंड दस्तक दे रही है। मॉनसून सीजन खत्म होने के बाद न्यूनतम तापमान पहली बार 20 डिग्री सेल्सियस (Weather Forecast Delhi) से नीचे पहुंच गया। अक्टूबर का औसत तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19.1 डिग्री सेल्सियस है। सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा (winter season) जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 19.3 रहा जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है। इस सीजन में पहली बार तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज हुआ है। वहीं लोदी रोड का न्यूनतम तापमान 19, आया नगर का 18.1, जाफरपुर का 18.8 और नरेला 19 डिग्री सेल्सियस रहा। यानी अब राजधानी में धीरे-धीरे सुबह और शाम के समय में मौसम बदलने लगा है। हालांकि इस हफ्ते तापमान में इससे अधिक गिरावट आने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार सितंबर की तुलना में अक्टूबर में दिल्ली में बहुत कम बारिश होती है। कई बार राष्ट्रीय राजधानी में अक्टूबर में बारिश बिल्कुल भी नहीं दर्ज की जाती। पूरा महीना ही सूखा बीत जाता है। अक्टूबर में दिल्ली में सामान्य बारिश 13.7 मिलीमीटर है। अक्टूबर की शुरुआत में ही मॉनसून के वापस जाने के बाद हवाओं के रुख में परिवर्तन होता है और स्थायी तौर पर उत्तर पश्चिमी शुष्क हवाएं चलने लगती हैं। सुबह के समय बढ़ेगी हल्की सर्दी स्काइमेट के अनुसार इसी वजह से न्यूनतम तापमान में व्यापक गिरावट शुरू हो जाती है। हालांकि, अब 7 से 9 अक्टूबर के बीच हवाओं का रुख फिर से बदलकर पूर्वी और दक्षिण पूर्वी हो सकता है, क्योंकि उसी दौरान मध्य प्रदेश पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र ओडिशा की तरफ से आने वाला है। इससे फिर से न्यूनतम तापमान कुछ बढ़ जाएगा। इस सिस्टम के आगे निकलने के बाद और कमजोर होने के बाद उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाएं स्थायी रूप से डेरा जमाएंगी जिससे रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इसकी वजह से रात और सुबह के मौसम में हल्की-हल्की सर्दी का एहसास होगा।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/3laFtGQ
दिल्ली के दरवाजे पर गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, 19.3 डिग्री दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान दिल्ली के दरवाजे पर गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, 19.3 डिग्री दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान Reviewed by Fast True News on October 05, 2020 Rating: 5

No comments:

ads
Powered by Blogger.