ads

मासिक पूजा के लिए केरल में सबरीमला मंदिर 5 दिनों के लिए खोला गया

नई दिल्ली केरल के सबरीमला मंदिर के द्वार मलयालम माह चिंगम में पांच दिवसीय मासिक पूजा के लिए रविवार को खोल दिए गए। हालांकि कोविड-19 स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के तहत मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर पाबंदी जारी रहेगी। मंदिर का प्रबंधन देखने वाले त्रावणकोर देवस्वओम बोर्ड ने बताया कि मंदिर 21 अगस्त तक खुला रहेगा और केवल पारंपरिक पूजा ही की जाएगी। कोविड-19 महामारी के चलते श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। बोर्ड ने एक विज्ञप्ति में कहा कि 29 अगस्त से दो सितंबर के बीच ओणम पूजा के लिए भी मंदिर खोला जाएगा। बोर्ड की तरफ से पहले ही कहा जा चुका है कि जो श्रद्दालु यहां आना चाहते हैं, उन्हें अपने साथ कोरोना नेगेटिव सर्टिफिकेट लाना होगा। बता दें कि 16 नवंबर से दो महीने के लिए मंदिर को श्रद्धालुओं के खोला जाता है। यह नियम तभी के लिए लागू होगा।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/3h2YFVx
मासिक पूजा के लिए केरल में सबरीमला मंदिर 5 दिनों के लिए खोला गया मासिक पूजा के लिए केरल में सबरीमला मंदिर 5 दिनों के लिए खोला गया Reviewed by Fast True News on August 16, 2020 Rating: 5

No comments:

ads
Powered by Blogger.