SC ने दिया केंद्र को नोटिस,मांगा जवाब
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से उस याचिका पर जवाब दाखिल करने को कहा है जिसमें याचिकाकर्ता ने बॉम्बे हाईकोर्ट का नाम बदलकर महाराष्ट्र हाई कोर्ट किए जाने की गुहार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट में एक रिटायर जज ने अर्जी दाखिल की है जिस पर चीफ जस्टिस एसए बोबडे की अगुवाई वाली बेंच ने सुनवाई के बाद केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है और जवाब दाखिल करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट में रिटायर जज की ओर से अर्जी दाखिल कर कहा गया है कि बॉम्बे हाईकोर्ट का नाम बदलकर महाराष्ट्र हाईकोर्ट रखा जाना चाहिए। महाराष्ट्र नाम महाराष्ट्रीयन लोगों के लिए महत्व रखता है क्योंकि ये सांस्कृतिक और उनके पौराणिक धरोहर का प्रतीक है। संविधान के तहत उसे संरक्षण भी प्राप्त है।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2Xsbmlc
SC ने दिया केंद्र को नोटिस,मांगा जवाब
Reviewed by Fast True News
on
June 03, 2020
Rating:

No comments: