ads

कर्मचारी ने की महिला की पिटाई, CCTV में कैद

नेल्लोर आंध्र प्रदेश से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। नैल्लोर में पर्यटन विभाग के एक होटल कर्मचारी ने महिला सहकर्मी के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शख्स एक महिला को ऑफिस के अंदर बुरी तरह पीटता नजर आ रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना 27 जून की है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच मामूली सी बात को लेकर बहस इतनी बढ़ी कि हाथापाई पर आ गई। दरअसल महिला सहकर्मी ने आरोपी से मास्क पहनने को कहा था। इसी के चलते दोनों में विवाद हो गया। महिला को पीटने के साथ ही आरोपी ने उसे अपशब्द भी कहे। शख्स के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज हुआ है। वीडियो में दिख रही दूसरी महिला घटना से पूरी तरह हैरान नजर आती है और बाहर चली जाती है। ऑफिस के दूसरे स्टाफ ने आरोपी को रोकने की कोशिश की तब जाकर मामला शांत हुआ। सब इंस्पेक्टर के वेणुगोपाल ने बताया, 'हमने आरोपी सी भास्कर को गिरफ्तार कर लिया है। वह आंध्र प्रदेश टूरिज्म होटल में काम करता है। उसे जूडिशल रिमांड पर भेजा गया है। उसके खिलाफ धारा 354, 324 और 355 के तहत केस दर्ज हुआ है।'


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/3eLZaSM
कर्मचारी ने की महिला की पिटाई, CCTV में कैद कर्मचारी ने की महिला की पिटाई, CCTV में कैद Reviewed by Fast True News on June 30, 2020 Rating: 5

No comments:

ads
Powered by Blogger.