ads

PM ने ऐसे देखा लॉन्च, इसरो को ऑडियो संदेश

नई दिल्ली चंद्रयान 2 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के साथ-साथ देशभर में जश्न का माहौल है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसरो और भारतीयों को बधाई संदेश दिया। इस मौके पर पीएम ने चंद्रयान 2 के फायदे भी गिनाए। मोदी ने ट्वीट के साथ-साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। इसमें मोदी खड़े होकर लॉन्च देख रहे हैं। तस्वीरें बताती हैं कि मोदी की मिशन पर पूरी नजर थी और वह भी मिशन के लिए आम भारतीय की तरह ही उत्साहित थे। इसरो के इस कारनामे का राज्यसभा और लोकसभा में भी जिक्र हुआ। पीएम मोदी ने अपने पहले ट्वीट में लिखा, 'अपने गौरवमय इतिहास में भारत ने कुछ शानदार पल और जोड़े। चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग हमारे वैज्ञानिकों की ताकत और 130 करोड़ भारतीयों के दृढ़ निश्चय को दिखाती है।' दूसरे ट्वीट में मोदी ने बताया कि चंद्रयान 2 पूर्णत: स्वदेशी है। उन्होंने लिखा, 'चंद्रयान 2 की जो बात भारतीयों को और ज्यादा उत्साहित करती है वह यह कि यह पूर्णत स्वदेशी है। इसके अंदर एक ऑर्बिटर, एक लैंडर और एक रोवर है जो चांद की समीक्षा करेंगे।' भारत के मिशन मून की तारीफ करते हुए मोदी ने लिखा कि चंद्रयान 2 मिशन बाकियों से इसलिए भी अलग है क्योंकि यह चांद के साउथ पोल वाले हिस्से में जा रहा है। पहले हुए किसी भी मून मिशन में इस एरिया पर नहीं जाया गया। मोदी मानते हैं कि चंद्रयान 2 आनेवाले दिनों में युवाओं के मन में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करेगा। इससे अच्छी खोजें होंगी और प्रयोगों में नवीनता आएगी। पीएम ने आगे लिखा, 'चंद्रयान की वजह से ही हमें चांद के बारे में ज्यादा जानकारी मिलेंगी।' इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों और इस अभियान की टीम के लिए एक ऑडियो संदेश भी जारी किया। 3.21 मिनट के अपने इस ऑडियो संदेश में पीएम मोदी ने इसरो को बधाई देते हुए कहा, 'यह लॉन्च देश और देशवासियों के लिए गौरव का क्षण है। यह हमारे वैज्ञानिकों की प्रतिभा की शानदार मिसाल है।'


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2Y9n9lM
PM ने ऐसे देखा लॉन्च, इसरो को ऑडियो संदेश PM ने ऐसे देखा लॉन्च, इसरो को ऑडियो संदेश Reviewed by Fast True News on July 22, 2019 Rating: 5

No comments:

ads
Powered by Blogger.