ads

बिहार-असम में बाढ़ से अब तक 142 की मौत

गुवाहाटी/पटनादेश के दो राज्यों और की एक बड़ी आबादी बाढ़ का दंश झेल रही है। असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 50 तक पहुंच चुकी है, तो वहीं बिहार में करीब 92 लोगों की जान जा चुकी है। असम के 33 में से 27 जिलों में 48.87 लाख लोग प्रभावित हैं। एक आधिकारिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। राज्य में कुल 1.79 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि पानी में डूबी हुई है और काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य का करीब 90 फीसदी हिस्सा पानी में डूबा है। दूसरी तरफ बिहार की प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद कई क्षेत्रों में आई बाढ़ का तांडव अब भी जारी है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में बाढ़ से 14 लोगों की मौत हो गई है, जिससे बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 92 हो गई है। इस बीच, सरकार ने बाढ़ पीड़ितों को सहायता राशि भेजने का काम प्रारंभ कर दिया है। बिहार के आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय ने शनिवार को बताया कि पहले चरण में 11 जिलों के 3,02,329 बाढ़ पीड़ितों के सत्यापित परिवारों के खाते में 161.39 करोड़ रुपये भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि बिहार में पहली बार बाढ़ राहत की सहायता राशि राज्य स्तर से लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जा रही है। पैसा देने के पूर्व लाभार्थियों के बैंक खाते की जांच पब्लिक फाइनैंस मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस प्रणाली) से हुई और खाता जांच के बाद राज्य स्तर से ही सीधे उनके बैंक खाते में राशि भेज दी गई। उन्होंने बताया कि आगे भी बाढ़ प्रभावितों को सत्यापित कर उनके बैंक खाते में छह-छह हजार रुपये की सहायता राशि भेजी जाएगी। बिहार के 12 जिलों के अधिकांश क्षेत्रों में बाढ़ के कारण हजारों लोग बेघर हो गए हैं और घरों-खेतों में पानी भर गया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के 12 जिलों के 102 प्रखंडों के 1107 पंचायतों में बाढ़ का पानी फैला हुआ है, जिससे 66 लाख से ज्यादा की जनसंख्या प्रभावित है। इस दौरान बाढ़ के पानी में डूबने से अब तक 92 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि हजारों घर तबाह हो चुके हैं। कई इलाकों में बाढ़ का पानी उतर गया है परंतु कई नए स्थानों में बाढ़ का पानी फैल भी रहा है। जहां पानी कम हुआ है, वहां अब गावों को जोड़ने वाली सड़कें और पुल-पुलिया बह चुके हैं। ग्रामीण कार्य विभाग के मुताबिक, अब तक करीरब 1000 ग्रामीण सड़कें और 15 पुल बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए हैं।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2Z128uE
बिहार-असम में बाढ़ से अब तक 142 की मौत बिहार-असम में बाढ़ से अब तक 142 की मौत Reviewed by Fast True News on July 20, 2019 Rating: 5

No comments:

ads
Powered by Blogger.